वार्ड 49 में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, फिरनी पर पी.सी का काम शुरू ः विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 49 के अधीन गांव दुन्नेके में गांव की फिरनी पर पी.सी. (प्रीमिक्स कारपेट) डालने के कार्य की शुरुआत करवाई गई। इस विकास कार्य के पूरा होने से फिरनी की सड़क की स्थिति में सुधार होगा और गांववासियों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर मेयर बिनैपाल कौर, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग, वार्ड नंबर 49 के पार्षद प्यारा सिंह वब्बू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। इस मौके पर मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मोगा विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें, सीवरेज, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मोगा के हर वार्ड और गांव का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आने वाले समय में भी विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *