श्याम मंदिर में अजा एकादशी पर ‘एक शाम खाटू वाले के नाम’ भजन संध्या आयोजित

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में संस्थापक कमल शर्मा के दिशा-निर्देशों पर अजा एकादशी पर श्याम सेवा सोसायटी द्वारा ‘एक शाम खाटू वाले जी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित भजन गायकों ने श्याम महिमा का ऐसा भक्तिरस बिखेरा की हर एक श्रद्धालु के कंठ से जय श्री श्याम, जय श्री श्याम के जयघोष गूंज रहे थे। संकीर्तन की शुरूआत पुजारी जी के नेतृत्व में श्याम सेवा सोसायटी के सदस्यों ने श्याम बाबा जी के दरबार में ज्योति प्रजवलित करने की रस्म अदा की। इससे पहले सोसायटी के चेयरमैन अजय गर्ग, उपाध्यक्ष व पार्षद भारत भूषण भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, जगजीव धीर, राम प्रकाश मंगला, योगेश शर्मा, विकी मित्तल, कपिल कपूर, सुमित गर्ग, पारुष गर्ग, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, राजेश सिंगला, डा. राम गोपाल, मिलन गर्ग, रोशन कुमार, राजीव उपल, नरेश बांसल, कपिल खन्ना आदि के अलावा समूह श्याम प्रेमियों ने सांझे तौर पर अपने परिवारों सहित नवग्रह पूजन पूजन किया। इस मौके सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, सीनियर उपाध्यक्ष भूषण गर्ग, प्रधान विनोद पोपली व कैशियर राम प्रकाश मंगला ने मंदिर मैं लंगर हाल का लेंटर डालने का निर्माण कार्य जोर-शोर से जा रही है अगर कोई भी श्रद्धालु व श्याम प्रेमी योगदान देना चाहता है वह किसी भी समय मंदिर में मंदिर की मेडिकल सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *