राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं हेड फार्माकालाजी डा. शमशेर सिंह का डिजाइन पेटेंट भारत सरकार द्वारा मंजूर किया गया। यह डिजाइन का प्रोटोटाइप डा. शमशेर सिंह एवं सांची जैन के द्वारा कोगनीफिशमेज को बनाया गया है, जिसका मुख्य उपयोग जेबरा फिश पर एलजाइमर एवं परकिंजन बीमारी को निरीक्षण किया जा सकता है। यह एक एनीमल माडल है जिसके द्वारा मानसिक बीमारी के दौरान लोगों में भूलने एवं भटकाव आ जाता है जिसका प्रयोग जेबरा फिश पर किएजाने के लिए यह उपकरण बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इसको डिजिटीलाइज करने पर डाटा और स्टीक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसका उपयोग रिसर्च में काफी उपयोगी साबित होगा। इससे पहले भी डा. शमशेर सिंह के नाम कई रिसर्च पेपर, पेटेंट, किताबें एवं देश-विदेश में अपने रिसर्च कार्य को प्रस्तुत कर चुके हैं। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने डा. शमशेर सिंह एवं सांची जैन को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

