: राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फसर्ट एड की जानकारी देने हेतु इसपोर स्टूडेंट चैप्टर के द्वारा वर्कशाप का आयोजन किया गया। को-ऑर्डिनेटर डा. सौरभ कोसे प्रोफैसर एवं हैड डिपार्टमेंट ऑफ फार्म.डी. ने बताया कि लोगों को फर्स्ट एड के बारे, बेहोशी, सांप के काटना, जानवरों के काटने से, मधु मक्खी, बिछू के काटने से होने वाली पीड़ा, फैक्चर, नाक से खून आना, सांस लेने में परेशानी बारे, बाढ़ के समय में जरूरी दवाइयों का घर में स्टोरेज, सी. पी. आर. देना, दिल का दौरा पड़ना आदि विषयों पर अपनी जानकारी दी। ़डा. सौरभ कोसे ने फस्ट एड बाक्स की सामग्री एवं उसका प्रयोग करने बारे फार्म.डी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई। साथ ही साथ मैनीकिन (मानव स्वरूप पुतला) के द्वारा जीवन रक्षक शैली के विषय में प्रयोगिक जानकारी दी गई। जिसमें विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरैक्टर डा. जी. डी. गुप्ता, आई. एस. एफ. सी. पी. आर. के प्रिंसीपल डा. आर.के. नारंग ने फर्स्ट एड दिवस की वर्कशाप के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप नियमित तौर पर आयोजित होती रहेगी।

