द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल के अंडर-19 लड़कों की नेटबॉल टीम बनी जिला चैंपियन

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा के अंडर-19 लड़कों की नेटबॉल टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबलों के दौरान बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना ही उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। स्कूल को अपने होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला चैंपियन बनना विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचानकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों और उनके कोच को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नीतू डांडी ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस प्रकार खेलों में वर्चस्व कायम रखने को प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *