राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में कार्यरत हेड डिपार्टमेंट फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री डा. संत कुमार वर्मा की पुस्तक एटैक्स बुक आफ फार्मास्यूटिकल इनगोर्निक एवं एनालिटिकल कैमिस्ट्री जो कि जी.डी.सी. पब्लिकेशन बिलासपुर के द्वारा प्रकाशित की गई है, का विमोचन संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, ़डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह द्वारा किया गया। यह पुस्तक डा. संत कुमार वर्मा के साथ डा. रीतू डीचकौले, दीप्ती एवं डा. राजन पाटिल के द्वारा फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के नए सिलेबस के मुताबिक लिखी गई है। यह किताब आने वाले समय में छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। यह पुस्तक कलर डायाग्राम, सरल भाषा, टेबल, बहुत ही तकनीकी रूप से बने हुए चित्र के साथ-साथ प्रत्येक चैप्टर के साथ प्रश्न उत्तर का समावेश किया गया है, ताकि छात्रों को पढ़ने में आसानी हो सके। प्रत्येक चैप्टर के साथ मल्टीपल च्वाइस प्रशन दी गए हैं, ताकि छात्रों को इस विषय पर ली गई जानकारी का स्वयं आकलन किया जा सके। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी स्टाफ ने डा. संत कुमार वर्मा व उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।

