: पंजाब के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है। यह बात आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोगा के लाला लाजपत राय फामेर्सी कॉलेज घलकलां में आयोजित बिजनेस क्लास कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस क्लास कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने कौशल के आधार पर छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सरकार का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना पैदा करना है, ताकि वे स्वयं के लिए रोजगार पैदा करने के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनके विचार और सुझाव भी सुने तथा बिजनेस क्लास कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों के चलते हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि ह्यबिजनेस क्लासह्ण जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपने हुनर की पहचान करने और उसे व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही दिशा, मार्गदर्शन और अवसर देने की है। सरकार इसी दिशा में काम कर रही है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनें और पंजाब की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान लाला लाजपत राय फामेर्सी कॉलेज के चेयरमैन के.के. कौड़ा ने पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के कॉलेज पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद करने और उनके विचार जानने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ह्यबिजनेस क्लासह्ण जैसे प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हैं। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल सहित विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

