पंजाब का एक ही नारा भगवंत मान सरकार दोबारा : विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
2 Min Read

पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत वार्ड नंबर 5 में पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरीया के वार्ड में लोक मिलनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्डवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक कदम उठाने संबंधी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का एक ही नाराभगवंत मान सरकार दोबारा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनके रोजमर्रा के कामों को आसान बनाना है। सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की हर बेटी, बहन और मां की सुरक्षा, सम्मान और तरक्की सरकार की प्राथमिकता है। लोक मिलनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने और उनका उचित समाधान करवाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि वह मोगा के लोगों की सेवा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी हैं। इस मौके पर मेयर बिनैपाल कौर, सीनियर डिप्टी मेयर काला बजाज, तजिंदर सिंह बराड़, यूथ नेता विक्की दौधरिया, वार्ड नंबर 5 के काउंसलर अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरीया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *