रोटरी क्लब मोगा सिटी ने गौवंश को हराचारा तुड़ी डालकर की गौसेवा

voice punjabtime
2 Min Read

L रोटरी क्लब मोगा सिटी की ओर से जी.टी. रोड स्थित स्वामी महेश मुनी जी बोरे वाले गौशाला मे जाकर गौवंश को हराचारा,तुड़ी व शक्कर डालकर सेवा करने के साथ गौवंश की सेवा के लिए गौशाला प्रबंधकों को आर्थिक सहायता भी भेंट की। कल्ब के चेयरमैन विजय मदान, अध्यक्ष राजीव बेदी, सैक्टरी गुरजीत सिंह व कैशियर विनोद गर्ग ने गौशाला मे गौ सेवा करते कहा कि गौसेवा को भारतीय संस्कृति मे परम धर्म और पुण्य का कार्य माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय में देवताओं का वास होता है, इसलिए गौसेवा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। गाय की देखभाल करने, उन्हें सहलाने और उनके संपर्क में रहने से मानसिक तनाव, चिंता और रक्तचाप जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से बनी जैविक खाद भूमि की उर्वरता बढ़ाती है और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखती है। निस्वार्थ भाव से गाय को चारा, जल और आश्रय देना ही सच्ची गौसेवा है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। चेयरमैन विजय मदान ने कहा कि कल्ब द्वारा 20 सितंबर को शाम 5 बजे आर्य मॉडल स्कूल मे अध्यापक दिवस को समर्पित समागम करवाया जाएगा जिसमे 25 अध्यापको को कल्ब द्वारा दोशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विजय मदान, राजीव बेदी, गुरजीत सिंह, विनोद गर्ग, सजंय गर्ग, केवल बांसल, प्रदीप जिंदल सहित कल्ब सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *