विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने हलका मोगा की 25 युवतियों को आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर के नियुक्ति पत्र वितरित

voice punjabtime
2 Min Read

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लोकहितैषी सोच के तहत सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की ओर से हलका मोगा की 25 युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर के पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र हलका मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नवनियुक्त युवतियों को सौंपे। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नवनियुक्त युवतियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक विकास के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में योगदान देती हैं। उन्होंने नवनियुक्त युवतियों से पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने की प्रक्रिया निरंतर जारी है और आने वाले समय में भी जनहित एवं रोजगार से जुड़े ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर सीडीपीओ बहादुर सिंह सहित विभाग का समूचा स्टाफ उपस्थित था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *