मोगा के कुलार नगर में मोहल्ला निवासियों की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ आचार्य सुनील शास्त्री की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति भगवान की प्रतिमा स्थापित करके किया गया। प्रतिमा स्थापना के उपरांत ज्योति प्रज्वलित कर गणपति भगवान की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर समाजसेवी आदर्श मित्र सूद, समाजसेवी हितेश सूद, शीतल सूद, रमन सूद, पूनम सूद, रितेश सूद, गीता सूद सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासियों ने गणपति भगवान की पूजा-अर्चना में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा विघ्नों के निवारण की प्रार्थना की। समाजसेवी हितेश सूद एवं शीतल सूद ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया। महोत्सव के समापन पर गणपति भगवान की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक हरिके पत्तन ले जाकर विधिवत विसर्जित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान की आरती की तथा पूजा-अर्चना के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

