जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की टिप्पर से टक्कर में हुई मौत , घटना सीसीटीवी हुई कैद 

voice punjabtime
3 Min Read

 

बाघापुराना-मोगा रोड पर गिल ढाबे के पास देर रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक जन्मदिन मनाने के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। घायलों को मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक गगनदीप सिंह की जन्मदिन थे जो बाघापुराना के रहने वाला हे। बही सारे घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

परिजनों के अनुसार, मृतक गगनदीप सिंह की एक बहन है और उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।

 

 

थाना बाघापुराना के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि गांव चन्नू वाला निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा गगनदीप सिंह शुक्रवार की रात अपना 23वां जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान वह अपने दो दोस्तों गुरकीरत सिंह निवासी गांव मोड़ नौ आबाद और नवप्रीत सिंह निवासी बाघापुराना के साथ मोटरसाइकिल पर बाघापुराना-मोगा रोड स्थित हाईवे किनारे बने गिल ढाबे पर पहुंचा था। तीनों दोस्तों ने ढाबे पर गगनदीप का जन्मदिन मनाया। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे वे अपने घरों के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे ढाबे से सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे, उसी दौरान बाघापुराना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त गुरकीरत सिंह और नवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मोगा के मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *