मोगा शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर स्कूल में शैक्षणिक सत्र की पहली टर्म-1 परीक्षाएं आज से सफलतापूर्वक शुरू हो गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने कहा कि इन परीक्षाओं के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी समय से पहले ही स्कूल पहुंचने शुरू हो गए थे। स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के बैठने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षाएं सुचारू एवं अनुशासित ढंग से करवाई जा सकें। उन्होंने बताया कि ये टर्म-1 परीक्षाएं विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों की पढ़ाई के स्तर का जायजा लेने के सा थ-साथ आगामी बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल नीतू डांडी ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।

