आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में नेशनल फार्मेसी सप्ताह-2026 का भव्य शुभारंभ

voice punjabtime
2 Min Read

 

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च में संयुक्त रूप से नेशनल फार्मेसी सप्ताह-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। नेशनल फार्मेसी सप्ताह के नोडल अफसर व फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी स्टाफ ने दीप प्रज्वलित करके किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेशनल राष्ट्रीय फार्मेसी वीक आई.एस.एफ.सी.पी एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम स्वच्छ भारत रोगाणु प्रतिरोधक की क्षमता से मुकाबला करने पर यह वीक आयोजित किया जा रहा है। आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि इस फार्मेसी सप्ताह के दौरान दोनों संस्थाओं की ओर से अलग-अलग एवं संयुक्त रूप से गतिविधियां की जाएंगी, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, फार्माक्विज, रील मेकिंग, लिफलेट मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, अवेयरनेस रैली एवं पैनल डिशकशन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं को करने के लिए आई.एस.एफ.सी.पी.आर. की सानिया ग्रोवर, कुमारी काजल, आंचल एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के डा.आईसी बंगा, सांची गुप्ता, डा.एच.सिंडई, डा. माधव द्विदी, डा. हनीफ, डा. मोहित आदि भाग लेंगे। सभी प्रतियोगिताएं फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जा रही है व सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा व राज्य स्तर पर आयोजित किए जा रहे नेशनल फार्मेसी वीक में भाग लेंगे। इस मौके पर सभी का धन्यवाद डा.सौरभ कोसे ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी.जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने फार्मेसी सप्ताह के भव्य शुभारंभ करने पर धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *