आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में डी.फार्म छात्रों के लिए मोटीवेशनल व्याख्यान का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में डी.फार्म छात्रों के लिए मोटीवेशनल व्याख्यान का आयोजन किया गया। डी.फार्म की हेड करिशमा अग्रवाल, लव गोयल, नवनीश कुमार, नीतिका, पंकज, प्रियांशु एवं विशाल बोल्डर ने मुख्य वक्ता एवं डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता का स्वागत किया। इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रोफेशन की जानकारी देना एवं नई ऊर्जा का प्रवाह करना है। डा.गुप्ता ने अपने उद्बोधन में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाणे के साथ चलने एवं आधुनिक टैक्नालाजी जो कि आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस से भरपूर है उसका उपयोग न केवल सावधानी, बल्कि एथिक्स के साथ करना चाहिए। डा.गुप्ता ने कंसेप्ट, कोनफीडैंस एवं कुमैंटेंट के साथ-साथ थ्री-टी पर टाइम टैम्परामेंट एडं टैक्नालाजी पर जोर देते हुए भविष्य का फार्मासिस्ट अति आधुनिक तकनीकी से पूर्ण होगा, अतः इसके लिए सभी छात्रों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। व्याख्यान के दौरान डा. गुप्ता के द्वारा दिल को छूह लेने वाले व बहुत ही स्टीक उदाहरण प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर छात्रों के द्वारा पूछे गए सवालों का जबाव बहुत ही तकनीकी रूप से डा. गुप्ता ने दिया। अंत में सभी का धन्यवाद करिशमा अग्रवाल ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने व्याख्यान के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान संस्था में निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *