जिला शूटिंग टूर्नामेंट-2026 में द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल के निशानेबाजों ने लहराया परचम

voice punjabtime
3 Min Read

जिला शूटिंग टूर्नामेंट-2026 में द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल, मोगा के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में कुल 17 पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता, अनुशासन और कड़ी मेहनत का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी स्कूल निशानेबाजों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया। पिस्टल वर्ग के अंडर-14 लड़कियों में गुनरीत ने स्वर्ण, बरकत ने रजत और अनायत ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 वर्ग में गुरशान ने रजत, जबकि अंडर-17 में रुबालप्रीत ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 पिस्टल वर्ग में रिदम ने स्वर्ण, गुरनूर ने रजत, मनरीज़ ने कांस्य तथा अभयजीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।पीप साइट राइफल के अंडर-14 वर्ग में सुखराज ने रजत, अंडर-17 में हशरत ने स्वर्ण, जबकि अंडर-19 में सहजप्रीत ने रजत और अर्शनोूर कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। ओपन साइट राइफल के अंडर-14 वर्ग में प्रभप्रीत ने रजत, जबकि नवप्रीत और वंश गोयल ने कांस्य पदक जीते। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करता है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर मुस्कान गर्ग ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शूटिंग जैसे खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास और लगन के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों और अभिभावकों को भी विद्यार्थियों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *