पंजाब की शेरनी बेटी हरमनप्रीत कौर ने भारत को लगातार दूसरी बार दिलाया एशिया गेम्स में स्वर्ण पदक

voice punjabtime
1 Min Read

 

पंजाब के मोगा जिले के गांव दुननेके की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर देश और पंजाब का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले वर्ष 2022 में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

भारत की इस शानदार जीत के बाद हरमनप्रीत कौर के परिवार और गांव दुननेके में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरे मोगा जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *