तीसरी सरदार चरत सिंह शूटिंग चैंपियनशिप फरीदकोट में हूई जिसमें द लर्निंग फील्ड–ए ग्लोबल स्कूल, मोगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और कड़ी मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। राइफल वर्ग में निमरजीत सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पिस्टल वर्ग में गुरशान सिंह ने कांस्य पदक जीता। वहीं ‘लिटिल चैंप–राइफल शूटिंग’ श्रेणी में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उंबर ने स्वर्ण, तवनीत ने रजत और अमरीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों और कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि द लर्निंग फील्ड–ए ग्लोबल स्कूल, मोगा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर मुस्कान गर्ग ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शूटिंग जैसे खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में जिस उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और कोच को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोच की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

