राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च दोनों ही संस्थानों ने संयुक्त रूप से फार्मसी अवेयरनेस रैली का आयोजन किया गया। रैली के नोडल कोआडीनेटर डा.सौरभ कोसे एवं कुमारी काजल ने बताया कि संस्थान के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने मुख्यतिथि संस्था के सचिव व टी.एल.एफ. स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग का स्वागत किया। डा.जी.डी.गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फार्मसी कौंसिल आफ इंडिया के दिशा-निर्देश अनुसार विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह-2026 के तहत एंटीमाइक्रोरिजैनटेंस अवेयरनेस मिशन के तहत इस रैली का आयोजन स्वस्थ भारत कोमवेटिंग एंटीमाइक्रोरिजैनटेंस की थीम पर किया गया। इस रैली को मुख्यतिथि इंजी. जनेश गर्ग एवं अन्य अतिथियों ने हरी झंडी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी घलकलां से प्रारंभ होकर गांव घलकलां रोड से होती हुई रत्तियां मार्ग, ग्रीन सिटी के रास्ते होते हुए आई.एस.एफ.सी.पी.आर में स्वागत किया गया। रैली के दौरान छात्रों के द्वारा माइक्रोरिजैनटेंस से जुड़े हुए नारे लगाए गए, जिसमें स्टाप एम.आर., स्कोयर फ्यूचर, सही दवा को खाना है जीवन को बचाना है, स्वस्थ इंसान सही दवा, एंटीमाइक्रोरिजैनटेंस से मुक्ति पाना है फार्मासिस्ट को साथ लाना है, डाक्टर की सलाह ही सच्ची सलाह है, फार्मासिस्ट की भागीदारी स्टाप एम.आर आदि स्लोगन लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली पुनः इसी मार्ग से चलकर आई.एस.एफ.सी.पी में संपन्न हुई। डा. आर.के.नारंग ने अपने संबोधन में माइक्रोरिजैनटेंस के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रत्येक फार्मासिस्ट को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर 500 से अधिक छात्रों व 100 से अधिक शिक्षकों एवं स्टाफ ने भाग लिया। रैली के अंत में सभी का धन्यवाद रैली के कोआडीनेटर डा. हनीफ एवं सानिया ग्रोवर ने किया। रैली के भव्य आयोजन पर डिपार्टमेंट आफ फार्म.डी. एवं सभी शिक्षकों को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने शुभकामनाएं दी।

