अनमोल वेलफेयर क्लब मोगा सिटी की ओर से शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर पुरानी दाना मंडी में 11 से 20 अक्टूबर तक ‘मेले मैया दे’ समारोह करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के सदस्यों ने विभिन्न गणमान्यजनों एवं समाजसेवियों को समारोह के निमंत्रण पत्र भेंट किए। इस अवसर पर समाजसेवी नीता दियोल, सागर आहलूवालिया, सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ चोबड़, महासचिव विश्वनाथ जोनी, कोषाध्यक्ष अजय पांतमौली, सुरेश राजपूत, शिव चावरिया, अशोक पांतमौली, अजय चावरिया, विशाल कुमार, अजय सारवान तथा मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार सहित अन्य गणमान्यजनों को निमंत्रण पत्र भेंट किए गए। क्लब के प्रधान राजेश अरोड़ा ने बताया कि समारोह के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक माता की चौकी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 26 शक्तिपीठों एवं प्रमुख धार्मिक धामों से पावन ज्योतियां लाई जाएंगी। ज्योतियों के आगमन के संबंध में 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे गीता भवन मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन सुरिंदर टायल, सचिव विवेक मजीठिया, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल और सलाहकार गगनदीप मित्तल ने बताया कि समारोह में मां चिंतपूर्णी धाम, ज्वाला जी धाम, माता वैष्णो देवी, माता त्रिपुरमालिनी देवी, मां बगलामुखी देवी, मां कांगड़ा देवी, मां चामुंडा देवी, मां कुणाल पथरी देवी, मां मनसा देवी, मां काली देवी, मां भद्रकाली देवी, मां नैना देवी, मां चंडी देवी, मां कालका देवी, मां सरकंडा देवी, मां करणी देवी, मां बेरी देवी, मां झंडेवाली देवी, मां कात्यायनी देवी, मां हिंगलाज देवी, मां शाकंभरी देवी, मां शीतला देवी, मां महामाया देवी, बाबा भैरोनाथ, श्री सालासर धाम तथा नेपाल स्थित मां गढ़ेश्वरी देवी की पावन ज्योतियां लाई जाएंगी।

