शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था राजेन्द्रा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन राघव शर्मा, डायरेक्टर कम प्रिंसिपल साक्षी शर्मा व चेयरपर्सन सीमा शर्मा के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में शहीद-ए-आजम महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम स्कूल के चेयरमैन राघव शर्मा, डायरेक्टर कम प्रिंसिपल साक्षी शर्मा व चेयरपर्सन सीमा शर्मा, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भगत सिंह की तस्वीर सामने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगत सिंह जी के जीवन, देशभक्ति और बलिदान पर भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके साहस, विचारों और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन राघव शर्मा, डायरेक्टर कम प्रिंसिपल साक्षी शर्मा व चेयरपर्सन सीमा शर्मा ने भगत सिंह की जीवनी बारे विद्यार्थियों को अवगत करवाते हुए उनके दर्शाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का समापन इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ।

