शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की टर्म-2 परीक्षाएं पूरे उत्साह, अनुशासन और व्यवस्थित ढंग से शुरू हो गई हैं। स्कूल के सभी कक्षाओं के विद्यार्थी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। परीक्षाओं को सुचारू, निष्पक्ष और विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त वातावरण में करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के दौरान अनुशासन, समय की पाबंदी तथा परीक्षा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के अनुसार परीक्षाएं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशा-निदेर्शों के अनुरूप आयोजित की जा रही हैं। इनमें विद्यार्थियों की केवल याददाश्त को परखने के बजाय विषय की समझ, अवधारणात्मक ज्ञान तथा सीखी गई बातों को व्यवहार में लागू करने की क्षमता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि परीक्षाएं केवल विद्यार्थियों की याददाश्त की परीक्षा नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपनी सीख, समझ और समग्र विकास को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं में भाग लेने तथा अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि टर्म-2 परीक्षाएं संपन्न होने के बाद परिणाम जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है।

