आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी छात्रों ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय फार्मा सबमिट में जमाई धाक

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के छात्रों ने हाल में आयोजित किए गए राष्ट्रीय फार्मा सबमिट नई दिल्ली में पोस्टर एवं ओरेल प्रेजेंटेशन में परचम लहराया। इस दौरान फार्म.डी. के छात्रों ने विभिन्न कैटागिरी में पोस्टर एवं ओरेल प्रेजेंटेशन में भाग लिया।फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया व पूरी कांफ्रेंस में आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की गौरी सूद तीसरी कैटागिरी में प्रथम, अमित शर्मा चौथी कैटागिरी में प्रथम, हर्षिता द्वितीय कैटागिरी में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मोहम्मद अफजल ने दूसरी कैटागिरी में द्वितीय स्थान, डा.आई.श्री.बंगा ने चौथी कैटागिरी में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार निम्न छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया, जिसमें कैटागिरी-3 में जया, कैटागिरी-2 में मानसी, कैटागिरी-4 में अंजली, कैटागिरी-6 में आकांशा शर्मा, कैटागिरी प्रथम में पलक मित्तल ने स्थान हासिल करके संस्थान के गौरव को बढ़ाया है। इसी प्रकार फार्म.डी. फाइनल वर्ष के छात्र कमलजीत ने अति श्रेष्ठ कार्य के लिए फार्मा मित्रा अवार्ड से नवाजा गया। सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आऱ. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह एवं समूह फैकल्टी ने शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *