शहर के कोटकपूरा बाईपास स्थित राजेन्द्रा मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन वासु शर्मा, प्रिंसिपल कम चेयरपर्सन साक्षी शर्मा व डायरेक्टर मैडम सीमा शर्मा के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में राष्टÑपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन वासु शर्मा, प्रिंसिपल कम चेयरपर्सन साक्षी शर्मा व डायरेक्टर मैडम सीमा शर्मा, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर भाषण एवं विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना था।

