संकट मोचन संकीर्तन मंडल रजि. मोगा के सदस्यों द्वारा संत महेश मुनि बोरे वालों की गौशाला में गौ माता के लिए हरा चारा सेवा की गई। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक गौ माता को हरा चारा खिलाया और गौ सेवा का संकल्प दोहराया।
मंडल के प्रधान प्रवीन जिंदल ने बताया कि गौ सेवा को समर्पित यह सेवा कार्य प्रत्येक माह की पहली तारीख को निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति में सेवा, करुणा और समर्पण का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर राम अवतार, पवन गोयल, पंकज सिंगला, गोगी बंसल, रमन बंसल, सर्व राजन बंसल, अमन शर्मा, विशाल शर्मा, विक्की वर्मा, संजय चौधरी, रोहित सिंगला, ललित बंसल और संदीप बबू सहित मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

