मोगा की पुरानी दाना मंडी में अनमोल वेलफेयर क्लब द्वारा 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक शुरू हो रहे नवरात्रों के उपलक्ष्य में मां भगवती के शक्ति पीठ नेपाल से मां भगवती की ज्योति लाने हेतु जत्थे को कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद सच्चर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान अनमोल वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा , चेयरमैन सुरिंदर तायल पिंटू, सचिव विवेक मजीठिया, रमिकांत जैन, पंडित राहुल गौड़ ने पूजा अर्चना व नारियल फोड़ने की रस्म अदा करते जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद सच्चर ने अनमोल वेलफेयर क्लब द्वारा हर वर्ष करवाए जाने वाले मेले मैय्या के समागम की सराहना की तथा कहा कि क्लब के साथ हमेशा खड़ी हैं तथा क्लब द्वारा शहर निवासियों को नवरात्रों पर एक साथ 26 ज्योतियों के दर्शन करवाए जा रहे हैं जो शहर निवासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं। इस मौके पर ज्योति क्लब के सेवादार रमिकांत जैन मनु ने कहा कि वह नेपाल के लिए पावन ज्योति लाने हेतु रवाना हुए हैं और मां भगवती की पावन ज्योतियों की 10 अक्तूबर को शहर में निकाली जा रही शोभा यात्रा में पहुंचेंगे और श्रद्धालुओं को पावन ज्योति के दर्शन करवाए जाएंगे। इस मौके पर सभी भक्तजनों ने मां भगवती के जयघोष जयकारे लगाए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि 10 अक्तूबर को मां भगवती के 26 शक्तिपीठों से लाई जा रही पावन ज्योतियों की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक रोजाना भजन गायकों द्वारा मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के संस्थापक हरिचंद सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल पिंटू, अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रलाद कालड़ा, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल, सचिव विवेक मजीठिया, सलाहकार गगनदीप मित्तल, जगजीव धीर, अक्षय गुलाटी, प्रिंस गाबा, सचिन मोंगा,राजन बांसल, पंडित राहुल शर्मा, क्लब की महिमा विंग की अध्यक्ष मंजू अरोड़ा, रमनजीत अरोड़ा, गीता अरोड़ा, रीतू शर्मा, आंचल जैन, अनीता जैन, मिस्ती अरोड़ा आदि सदस्यगण मौजूद थे।

