एमएसपी में बढ़ोतरी किसानों के हित में बड़ा फैसला : डॉ. हरजोत कमल

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने रबी विपणन वर्ष 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी देने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला देश के किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और फसल का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2027-28 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 25 रुपये, जौ में 136 रुपये, चने में 83 रुपये, मसूर में 390 रुपये, सरसों में 413 रुपये तथा कुसुम में 675 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की आय और उनकी उपज के उचित मूल्य को सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में यह बढ़ोतरी किसानों की मेहनत का सम्मान है और इससे रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

डॉ. हरजोत कमल ने किसान हित में लिए गए इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान की खुशहाली ही देश की समृद्धि का आधार है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *