नेपाल के शक्तिपीठ गढ़ेश्वरी देवी धाम से पावन जोत का मोगा पहुंचने पर भक्तो ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

voice punjabtime
2 Min Read

शारदीय नवरात्रों मे अनमोल वेल्फेयर कल्ब मोगा सिटी की और से 11 से 20 अकटुबर तक करवाए जा रहे मेले मईया दे समागम मे भक्तो के दर्शनों के लिए एक साथ 26 शक्तिपीठ धामो से पावन जोते लाई जा रही है। इन पावन जोतो को समागम स्थल पर विराजमान किया जाएगा तांकि श्रद्धालु नवरात्रों मे इन पावन जोतो के दर्शन कर सके। बुधवार को नेपाल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गढ़ेश्वरी देवी धाम से कल्ब सदस्य रमीकांत जैन पावन जोत लेकर मोगा पहुंचे तो कल्ब सदस्यो ने रेलवे रोड पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इस मौके पर कल्ब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि पावन जोते शक्तिपीठ धाम से लाने के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई है जो 26 शक्तिपीठ धामो से पावन जोते लेकर आएंगे। इस बार मेले मईया दे समागम मे पहली बार नेपाल मे बने शक्तिपीठ मंदिर गढ़ेश्वरी देवी धाम से भी पावन जोत भक्तो के दर्शनों के लिये लाई गई है। चेयरमैन सुरिंदर तायल व हरि सिंगला ने बताया कि 10 अकटुबर को पावन जोतो के आगमन पर शहर मे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी व 11 से 20 अकटुबर तक रोजाना समागम स्थल पर मा ता की चौकी, हवन यज्ञ व दुर्गा स्तुति के पाठ किए जाएंगे। रोजाना अलग अलग भजन गायक माता की भेंटों का गुणगान करेगे व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगा। रोजाना भक्तो के लिए कल्ब द्वारा व्रत वाले भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश अरोड़ा, सुरिंदर तायल, , कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, सचिव विवेक मजीठिया, जोगिंदर पाल जिंदल, गौरव जिंदल, अश्विनी ओकाड़ा, अक्षय गुलाटी, कृष्णा जैन, राजेश धीमान काकू, प्रह्लाद कालड़ा सहित कल्ब के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *