मोगा दाना मंडी में 5,920.18 मीट्रिक टन धान की आमद, 4,399.01 मीट्रिक टन की खरीद

voice punjabtime
2 Min Read
oplus_0

 

 

 

मोगा की दाना मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले में अब तक 5,920.18 मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है, जबकि 4,399.01 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं 381.75 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी धान की फसल पूरी तरह पकने के बाद और अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों एवं खरीद केंद्रों में लेकर आएं। इससे धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी करने में मदद मिलेगी और किसानों को मंडियों में अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धान की निर्बाध खरीद के लिए मंडियों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसानों का सहयोग भी इस प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। किसान अपनी फसल को निर्धारित नमी के मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि फसल की तुरंत खरीद हो सके और मंडियों में भीड़ को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि गीला या अधिक नमी वाला धान मंडी में लाने से किसानों को फसल सुखाने में अतिरिक्त समय लग सकता है, जिसके कारण उन्हें मंडी में अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए किसानों को चाहिए कि धान की कटाई से पहले फसल के पूरी तरह पकने को सुनिश्चित करें और कटाई के बाद आवश्यकता के अनुसार धान को सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन की ओर से किसानों को भरोसा दिलाया कि मंडियों में धान की खरीद, लिफ्टिंग, बारदाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *