मोगा जिले के गांवों के विकास कार्यों के तहत आज गांव मडीरा वाला पुराना में इंटरलॉक गलियों के विकास कार्य का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सरपंच परमजीत कौर, समूची ग्राम पंचायत तथा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे। इस मौके पर गांववासियों ने पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में करवाए जा रहे विकास कार्यों पर खुशी का प्रकटावा किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। गांव मडीरा वाला पुराना में इंटरलॉक गलियों के विकास कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा गांवों में सड़कें, गलियां, नालियां तथा अन्य जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विधायक डॉ. अरोड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब के गांवों को आधुनिक एवं बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास की यह प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर सरपंच परमजीत कौर सहित ग्राम पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

