द लर्निंग फील्ड-ए ग्लोबल स्कूल, मोगा के युवा निशानेबाजों ने ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां 2026-27’ के तहत आयोजित जिला मोगा शूटिंग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने एयर पिस्टल और पीप साइट राइफल की विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष स्थान हासिल किए। स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया। एयर पिस्टल मुकाबलों में अंडर-14 लड़कों के वर्ग में गुरशन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में गुनरीत कौर ने दूसरा और बरकत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में रुबलप्रीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 लड़कों के एयर पिस्टल मुकाबले में गुरकीत सिंह ने दूसरा स्थान, जबकि अंडर-21 लड़कियों के वर्ग में गुरनूरप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। पीप साइट राइफल मुकाबलों में भी टीएलएफ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में नवरित कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में सहजलिन कौर ने पहला स्थान तथा हसरत कौर धालीवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 लड़कों के वर्ग में जगततेश्वर सिंह ने तीसरा स्थान, जबकि अंडर-21 लड़कियों के वर्ग में अर्शनूर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। शूटिंग जैसे खेल में एकाग्रता और मानसिक संतुलन की विशेष भूमिका होती है और टीएलएफ के विद्यार्थियों ने इन गुणों का शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं। स्कूल प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी निशानेबाजों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और अध्यापकों को विशेष बधाई दी तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

