टी.एल.एफ. स्कूल में ‘करियर काउंसलिंग सेशन’ आयोजित: 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिले भविष्य संवारने के आधुनिक टिप्स

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ‘द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज (कला) संकाय के छात्रों के लिए आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य सीनियर सेकेंडरी के बाद उभरते नए करियर विकल्पों से रूबरू कराना था। इस सत्र का संचालन ‘जीनियस टीम’ के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा किया गया। विशेषज्ञों ने विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को पारंपरिक इंजीनियरिंग और मेडिकल ) के अलावा एनडीए , एविएशन, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) और रिसर्च जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि इस सत्र का मुख्य आकर्षण आधुनिक दौर के नए करियर विकल्प रहे। विशेषज्ञों ने क्रिमिनोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंसिक साइकोलॉजी, साइबर फॉरेंसिक्स और क्रिमिनल लॉ जैसे क्षेत्रों पर विशेष प्रकाश डाला, जिसे लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। इसके साथ ही कॉमर्स संकाय के छात्रों को सीए , सीएस ,बिजनेस मैनेजमेंट और फिनटेक तथा ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों को साइकोलॉजी, लॉ, पत्रकारिता, यूपीएससी, डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, फैशन और फिल्म मेकिंग जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने भारत और विदेशों के शीर्ष संस्थानों, प्रवेश परीक्षाओं, कक्षा 11वीं से ही तैयारी की सही रणनीति और कौशल-आधारित शिक्षा की अहमियत साझा की।

सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर का दौर भी चला, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछकर करियर रोडमैप से जुड़ी दुविधाएं दूर कीं। चेयरममैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग

ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को भीड़ के पीछे भागने के बजाय अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार आत्मविश्वास से भरे भविष्य के फैसले लेने में सक्षम बनाना है। यह सत्र छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और आंखें खोलने वाला साबित हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *