मोगा पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री हीरा सिंह गावड़िया, पार्टी वर्करों के साथ की अहम बैठक

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा विधानसभा हलके में शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज सरदार संजीत सिंह सन्नी गिल के नेतृत्व में पार्टी के बीसी विंग की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री हीरा सिंह गावड़िया शामिल हुए। बैठक में पार्टी के बड़ी संख्या में वर्करों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान बीसी विंग की भूमिका और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *