राजेंद्रा पब्लिक स्कूल में वेस्ट मटेरियल से करवाई रचनात्मक गतिविधि

voice punjabtime
2 Min Read

शहर के कोटकपूरा बाईपास स्थित पुरानी चुंगी के नजदीक राजेंद्रा मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन राघव शर्मा, डायरेक्टर सीमा शर्मा और प्रिंसिपल साक्षी शर्मा के दिशा-निदेर्शों के तहत विद्यार्थियों के लिए वेस्ट मटेरियल से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां करवाई गईं। इस गतिविधि में बच्चों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए बेकार पड़ी वस्तुओं से सुंदर और आकर्षक चीजें तैयार कीं। स्कूल की प्रिंसिपल साक्षी शर्मा ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेकार वस्तुओं का दोबारा उपयोग करने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने और अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए प्रेरित करना था। बच्चों ने पुरानी और बेकार पड़ी वस्तुओं को अपनी रचनात्मक सोच के माध्यम से नया रूप दिया तथा यह दशार्या कि थोड़ी-सी मेहनत और कल्पनाशक्ति से बेकार समझी जाने वाली चीजों को भी उपयोगी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता और नए विचारों को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने में भी मदद करती हैं। इससे बच्चों को संसाधनों का सही उपयोग करने और कचरे को कम करने की प्रेरणा मिलती है। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी व्यावहारिक और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी और फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *