पंजाब में परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए गठित इंसाफ कमेटी के आह्वान पर उनके समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से गांव सिंघाबाला में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।इस मौके पर किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि संगठन की सूबा कमेटी के आह्वान पर परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पंजाबभर के गांवों में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के सूबा कमिटी की फ़ैसले पर इंसाफ कमेटी समर्थन करते हुए गांव सिंघाबाला में भी किसानों ने एकत्रित होकर पंजाब सरकार और नशे के सदाग़र के ख़िलाफ़ पुतला फूंक कर रोष पदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि परविंदर सिंह झोटा हमारे नौजवान के लिए आवाज उठाते रहे जिस करके उनका हत्या कर दिया गया इस हत्या के पीछे बहत सारे लोग शामिल हे उन सभी को गिरफ्तार करके परिवार को इंसाफ दिलाना चाहिए पर सरकार कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा परिवार को जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक बीकेयू एकता उगराहां उनको समर्थन करेंगे और परिवार साथ खड़े रहेंगे

