मोगा पहुंची हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी प्रेमियों में उत्साह

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

पंजाब में पहली बार आयोजित की जा रही हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इसी कड़ी के तहत टूर्नामेंट की ट्रॉफी आज मोगा जिले में पहुंची, जहां हॉकी ऑक्सफोर्ड स्टेडियम, ढुडीके में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी मैच के माध्यम से हॉकी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया गया।

 

इस अवसर पर विधायक स. मनजीत सिंह बिलासपुर ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के चेयरमैन बरिंदर कुमार मधेके, मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन स. अमृतपाल सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर स. जसपिंदर सिंह तथा जिला खेल अधिकारी मोगा श्रीमती नवदीप जिंदल भी उपस्थित थे।

 

विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि ट्रॉफी से संबंधित यह समारोह पंजाब की समृद्ध हॉकी विरासत को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ट्रॉफी के मोगा पहुंचने से जिले के खेल प्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

उन्होंने बताया कि हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लीग मुकाबले 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर में आयोजित किए जाएंगे, जबकि 4 और 5 नवंबर को मोहाली में सेमीफाइनल, फाइनल तथा तीसरे स्थान के लिए मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट की ट्रॉफी को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत ट्रॉफी 26 अक्टूबर को जालंधर पहुंचेगी।

 

उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पंजाब के लिए खेलों के क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इससे जहां हॉकी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी, वहीं युवा पीढ़ी को खेलों को अपनाने और खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *