मोगा निहाल सिंह वाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के एस एच ओ पुरन सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी निहाल सिंह वाला से रणसीह रोड स्थित पाम कॉलोनी के पास पहुंची, तो वहां एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर उक्त युवक ने अपनी पहनी हुई जींस की जेब से एक लिफाफा फेंक दिया।पुलिस ने तत्परता से युवक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम प्रभजोत सिंह निवासी अमृतसर बताया। फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में थाना निहाल सिंह वाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर करके जांच किया जा

