करीब 5 दिन पहले रोहित गोदारा ने लुधियाना के एक व्यापारी से 50 लाख रुपए की मांग की थी। इसी मामले को लेकर पुलिस लगातार उक्त आरोपियों को ट्रेस कर रही थी। इसी मामले में आज लुधियाना पुलिस ने हैबोवाल इलाका में तीन बदमाशों को घेरा। पुलिस पार्टी ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर की। जवाबी फायरिंग में उक्त तीन बदमाशों में से दो बदमाशों को गोलियां लगी जबकि एक को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम की पगड़ी पर भी गोली लगी जो की बाल बाल बचे।
इस मामले में लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह मामला फिरौती का है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों बदमाशों ने उक्त व्यापारी के दफ्तर पर गोलियां चलाई थी। बदमाशों ने यह है फिर रोटी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से मांगी थी। पुलिस ने बताया कि रोहित गोदारा विदेश में बैठा हुआ है जबकि उसके गुरुदेव यहां पर सतर्क रहे हैं। इन्हीं आरोपियों ने बीते दिनों व्यापारी हिमांशु के दफ्तर पर देर रात गोलियां चलाई थी। तब से लेकर पुलिस पार्टी आरोपियों को ट्रेस कर रही थी। सोमवार दोपहर को पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपियों को घेरा तो उन्होंने फायर किए।
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि दोनों तरफ से कुल आधा दर्जन के करीब फायर हुए हैं। आरोपियों द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक गोली पुलिस मुलाजिम की पगड़ी पर लगी जबकि पुलिस पार्टी की गाड़ी पर भी गोलियां लगी है।

