“चिट्टे सूट ‘ते दाग पै गिया” गाने वाले गायक ने फगवाड़ा में दुकानदार के फाड़े कपड़े 

voice punjabtime
2 Min Read

 

फगवाड़ा में कपड़ों की मशहूर दुकान ‘लाडी दी हट्टी’ में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब पंजाबी गायक गीता जैलदार ने अपने साथियों के साथ दुकान में दाखिल होकर दुकान मालिक से धक्का मुक्की की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि महज 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर हुई बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दुकान में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

दुकान के मालिक निशांत बतरा ने बताया कि गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उनकी दुकान से कपड़ा खरीदा था। कपड़े में कुछ खराबी होने की वजह से वह उसे वापस करने दुकान पर आया था। दुकानदार का आरोप है कि वापस करने को लेकर शुरू हुई बातचीत बहस में बदल गई।

दुकानदार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंगर के साथ आए 11 से 12 लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ बदतमीजी की। निशांत के मुताबिक, गीता जैलदार ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी और हाथापाई भी हुई। दुकानदार ने यह भी कहा कि हंगामे के दौरान दुकान में महिला ग्राहक और स्टॉफ भी था, लेकिन सिंगर और उनके साथियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। दुकानदार का कहना है कि सिंगर के बाउंसरों की धक्का-मुक्की की वजह से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए लोकल पुलिस को सूचित कर दिया गया है। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *