टी.एल.एफ. स्कूल में मौजूदा वैश्विक स्थिति और शांति व स्थिरता की ज़रूरत पर चर्चा की

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर स्कूल में आज विद्यार्थियों के साथ मौजूदा वैश्विक स्थिति और शांति व स्थिरता की ज़रूरत पर चर्चा की गई। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने बताया कि दुनिया की मौजूदा घटनाओं से प्रेरित होकर, स्कूल ने भी छात्रों के बीच शांति और बातचीत के महत्व पर चर्चा की। उऩ्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को फ़ोन करके मौजूदा वैश्विक स्थिति और शांति व स्थिरता की ज़रूरत पर चर्चा की, उसी तरह हमारे स्कूल ने भी इन महत्वपूर्ण मूल्यों पर विचार किया। डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह दुनिया के नेता गंभीर वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने और शांति की दिशा में काम करने के लिए एक साथ आते हैं, उसी तरह छात्रों को भी अपने रोज़मर्रा के जीवन में बातचीत, आपसी समझ और सद्भाव के महत्व को सीखना चाहिए। इस मौके पर छात्रों को बातचीत के ज़रिए आपसी झगड़े सुलझाने, एक-दूसरे का सम्मान करने और स्कूल के भीतर दयालुता व सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हमारा संस्थान ऐसे ज़िम्मेदार नागरिक तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जो शांति, एकता और सकारात्मक बातचीत में विश्वास रखते हों। इस मौके पर अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *