मोगा जिले के बाघापुराना में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक समिति के कुल 23 सदस्य हैं, जिनमें शिरोमणि अकाली दल के 13, कांग्रेस के 2, आम आदमी पार्टी के 7 और 1 आजाद सदस्य शामिल है। आरोप है कि बहुमत न होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने जबरन अपना चेयरमैन बनाने की कोशिश की। विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव शुरू होने से पहले उनके सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया गया और आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमृतपाल सिंह सुखनंद की मौजूदगी में उन्हें अपनी पार्टी के चेयरमैन बना लिया । बही बाहर खड़े पार्टी वर्कर पता चलते ही दीवार फंद कर अंदर जाकर खिड़की तोड़ कर अंदर दाखिल हुए पुलिस के साथ धक्के मुक्की शुरू हो गया जैसे ही इस घटना की जानकारी अन्य सदस्यों को मिली, उन्होंने विरोध शुरू कर दिया और गेट बंद कर विधायक व एसडीएम को अंदर ही रोक लिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने बाघापुराना के मुख्य चौक को जाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया।
जानकारी देते हुए शिरोमणि अकाली दल के नेता राजविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बाघापुराना में एक बार फिर मौजूदा विधायक द्वारा गुंडागर्दी का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों को बंधक बनाकर चेयरमैन का चुनाव करवाया गया, जो पूरी तरह से धक्केशाही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय पाने के लिए वे हाई कोर्ट का रुख करेंगे और इंसाफ मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे।
बही अकाली दल मेंबरों ने बताया सुबह 9 बजे बुलाया चुनाव के फिर सभी को एक कैमरे में बंद कर करके आम आदमी पार्टी के एम एल ए और प्रशासन ने मिलकर चुनाव कर लिया। उन्होंने ए भी आरोप लगाया कि उनके और से विरोध भी किया गया पर पुलिस ने उन्हें रोक कर रखा बाहर आने
नहीं दिया।

