राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.,कालेज आफ फार्मेसी में स्थापित मां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रों पर मां दुर्गा पूजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित राम चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई।एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डा.सिद्धार्थ मेहन आदि ने नवग्रह पूजन बहुत ही विधि विधान के साथ किया गया। इस दौरान पंडित राम चन्द्र शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण किया एवं सभी स्थापित देवी-देवताओं का आह्वान किया। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने इस मौके पर सभी के भले की कामना की एवं सभी को नव सम्वत वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, स्मृद्धि एवं सुख की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। सांय एवं सुबह नियमित रूप से आरती के बाद सभी स्टाफ एवं छात्रों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि अष्टमी पर कंजक पूजन किया जाएगा।

