आज मोगा नगर निगम में मेयर प्रवीण कुमार शर्मा के नेतृत्व में 250 घरों के लिए 6 करोड़ रुपए की राशि जारी करके परिवारों को वितरित करने हेतु समागम का आयोजन किया। इस समागम में हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुई। इस मौके पर नगर निगम के मेयर प्रवीण कुमार शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, नगर निगम के अधिकारी व पार्षद मौजूद थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 250 घरों के लिए 6 करोड़ 25 लाख रुपए जारी करके जरूरतमंद परिवारों को चेक वितरित किए। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि हर घर की मुरम्मत के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों से किए जा रहे हर एक वायदे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिवस मोगा शहर में बारिश के पानी से कई घरों का नुकसान हो गया था। जिस पर यह मामला उनके ध्यान में लाए जाने पर उनकी ओर से पंजाब सरकार के समक्ष यह मामला रखा था और उन्होंने कई इलाकों में जाकर घरों का निरीक्षण करने उपरांत उन्हें आर्थिक सहायता दिए जाने का भरोसा दिया था। उसी कड़ी के तहत 25 लाख रुपए की राशि जारी की गई है तथा हर घर की मुरम्मत के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सहायता राशि हासिल करने वाले परिवारों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, नगर निगम के मेयर प्रवीण शर्मा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यह राशि उन्हें हासिल हुई हैं।

