युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट छज कॉलोनी में कासो आप्रेशन चलाया

voice punjabtime
1 Min Read

फगवाड़ा पुलिस की ओर से स्थानीय छज कॉलोनी में’ युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत विशेष सर्च आप्रेशन चलाया गया। नशे के विरुद्ध इस आपरेशन का नेतृत्व डीएसपी भारत भूषण ने किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज देवेश्वर भी भारी पुलिस फोर्स सहित मौजूद रहे। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आज वर्षा के बावजूद नशे के हॉटस्पॉट छज कॉलोनी में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि छज्ज कॉलोनी से मिली सूचना के आधार पर रेलवे लाईन के नजदीक इंडस्ट्रीयल एरिया से कुछ लोगों को राउन्ड अप किया गया है तथा कुछ वाहन भी कब्जे में लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *