आई.एस.एफ.,कालेज आफ फार्मेसी के छात्रों ने कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ढुडीके का किया भ्रमण

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.,कालेज आफ फार्मेसी में डी.फार्मेसी द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रों ने फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के द्वारा क्यूरीकूलम के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप छात्रों के तकनीकी रूप से विकास के लिए संस्था निरंतर अस्पताल ट्रेनिंग, भ्रमण के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए कार्य करती है। उसी कड़ी के तहत डी.फार्म. द्वितीय वर्ष के छात्रों ने कम्यूिनटी हेल्थ सेंटर ढुडीके का भ्रमण किया एवं चल रही गतिविधियों की जानकारी हासिल की। यह भ्रमण कार्य डी.फार्मेसी की हेड करिशमा अग्रवाल एवं रोमनप्रीत के द्वारा आयोजित किया गया। हेल्थ सेंटर के भ्रमण में अहम भूमिका सीनियर मेडिकल अफसर डा.निशा बांसल, फार्मेसी अफसर विश्वप्रभजोत कौर एवं नर्सिंग स्टाफ कमलजीत कौर ने विशेष योगदान दिया। इस दौरान छात्रों ने इमरजेंसी वार्ड, दवाई पर्ची का निरीक्षण, डिस्पेंसिंग, पेंशेंट केयर प्रोसीजर, मेडिकल सेफ्टी, ड्रग स्टोर के साथ-साथ हेल्थ केयर प्रोफेशनल से इंट्रेक्शन किया गया एवं अस्पताल से जुड़ी हुई कई जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्रों के द्वारा पूछे गए सवालों का जबाव फार्मेसी अफसर विश्वप्रभजोत कौर ने बहुत ही तकनीकी रूप से दिया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने छात्रों द्वारा कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ढुडीके के किए भ्रमण के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के भ्रमण कालेज द्वारा निरंतर जारी रहेंगे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *