पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सफाई सेवकों/सीवरमैनों की भलाई के लिए मोगा नगर निगम में किया मीटिंग 

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन श्री सुरिंदर कल्याण ने स्थानीय नगर निगम में जिला मोगा के सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों से संबंधित संगठनों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मेयर नगर निगम मोगा प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। वाइस चेयरमैन सुरिंदर कल्याण ने कहा कि सफाई आयोग सफाई सेवकों और सीवरमैनों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से उनके साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वर्दी, समय पर वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं और काम के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जिन कर्मचारियों को बैंक खाते से संबंधित केवाईसी जैसी समस्याएं हैं, उनका भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर पर हल होने वाली समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जबकि जो मुद्दे मुख्य कार्यालयों से संबंधित हैं, उन्हें पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सफाई सेवकों और सीवरमैनों को सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे बिना किसी जोखिम के अपना काम कर सकें। बैठक के दौरान सफाई सेवकों और सीवरमैनों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने संगठनों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आयोग कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई सेवकों और सीवरमैनों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सफाई कर्मचारियों के लिए ईएसआई कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि वे जरूरत पड़ने पर मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकें। वाइस चेयरमैन ने यह भी निर्देश दिया कि कर्मचारियों के आईडी कार्ड में ईएसआई और ईपीएफ नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *