मोगा। शिरोमणि अकाली दल (बादल) की “पंजाब बचाओ रैली” की अपार सफलता के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर मोगा विधानसभा हलका (देहाती) के पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए हलका इंचार्ज संजीत सिंह सनी गिल ने कहा कि रैली की सफलता हर कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके रैली को सफल बनाया है, उसका प्रभाव रैली वाले दिन साफ दिखाई दिया। यही कारण है कि पार्टी प्रमुख सरदार सुखबीर सिंह बादल इस आयोजन से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए, खुश हैं, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है।
इस मौके पर सर्वसम्मति से मोगा विधानसभा हलका (देहाती) के लिए यूथ विंग के प्रधान पद पर जसवीर सिंह सोना की नियुक्ति की घोषणा भी की गई।
हलका इंचार्ज संजीत सिंह सनी गिल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रैली की शानदार सफलता के बाद अब अगला लक्ष्य मोगा हलके के प्रत्येक गांव तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हर गांव में पार्टी की मुख्य यूनिट के साथ-साथ यूथ विंग, वी सी विंग, एस सी विंग और महिला विंग का भी गठन किया जाए। जिन पदों पर अभी नियुक्तियां बाकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरा जाए। पार्टी का हर कार्यकर्ता योग्य व्यक्तियों को संगठन में नियुक्ति के लिए अपने नाम दें क्योंकि संगठन सब की राय से ही बनेगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती प्रदान करेगा और पंजाब में अपनी स्थिति को और सशक्त बनाने में मददगार साबित होगा

