आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में दुर्गा अष्टमी पर कंजक पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read
 राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में कंजक पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित रामचंद्र शर्मा द्वारा पूरे विधि पूर्वक पूजा अर्चना की रस्म संपन्न करवाई। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डा.सिद्धार्थ मेहन, डा. सौरभ कोसे, डा. निधि गुप्ता, डा. खड़ग राज आदि  ने मां भगवती के दरबार में पूजा अर्चना की रस्म अदा की। इस दौरान भजनों का गुणगान करके सभी को मंत्रमुग्ध किया गया। इस मौके पर चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी को मां दुर्गा के अष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस उपरांत कंजक पूजन करके कंजकों को उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा. जी.डी.गुप्ता ने कहा कि संस्थान में स्थापित दुर्गा मंदिर में हर नवरात्र पर भजन कीर्तन, कंजक पूजन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी ने सुख स्मृद्धि की कामना करते हुए हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। इस मौके पर कालेज के अध्यापक मौजूद थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *