मोगा के विश्वकर्मा नगर में खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा। शहर के विश्वकर्मा नगर इलाके में गुरुवार को करीब दोपहर 12:00 बजे एक खाली प्लॉट से एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिमरजीत सिंह, निवासी विश्वकर्मा नगर, मोगा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी मोगा के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के सहयोग से शव को अपनी आपातकालीन गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में रखवाया गया।

समाज सेवा सोसायटी के मेंबर गुरसेवक सन्यासी ने बताया कि सोसायटी को एक इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें सूचना दी गई कि विश्वकर्मा नगर के एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के सहयोग से शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *