राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 5 वर्षीय बच्चे का दिल का मुफ्त ऑपरेशन

voice punjabtime
4 Min Read

 

 

मोगा जिले के गांव झंडेवाला निवासी 5 वर्षीय अगमप्रीत सिंह का दिल का सफल ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत पूरी तरह मुफ्त में किया गया। इस उपचार के लिए परिवार को किसी भी प्रकार का खर्च नहीं उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अगमप्रीत सिंह गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ता है। इसी दौरान टूडीके के अस्पताल की डॉक्टरों की टीम बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए वहां पहुंची। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि अगमप्रीत के दिल में छेद है।डॉक्टरों ने तुरंत परिवार को इस बारे में जानकारी दी और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चे का केस तैयार किया। इसके बाद 18 मार्च को अगमप्रीत को उनके परिवार के साथ बुलाकर जांच के बाद उसे मोहाली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 मार्च को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उसका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ और 25 मार्च को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अगमप्रीत के इलाज और ऑपरेशन का पूरा खर्च राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वहन किया गया।

 

अगमप्रीत की माता बीरपाल कौर ने बताया कि उन्हें अपने बच्चे की बीमारी के बारे में तब पता चला, जब टूडीके के अस्पताल के डॉक्टर सिमरपाल सिंह बच्चों की जांच के लिए आए थे। उस दौरान उन्होंने बताया कि बच्चे के दिल में छेद है और ऑपरेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टरों ने सभी जरूरी फाइलें तैयार करके उन्हें चंडीगढ़ भेजा, जहां उनके बेटे का फोर्टिस अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन किया गया। इस उपचार में उन्हें कोई भी खर्च नहीं करना पड़ा। बीरपाल कौर ने पूरे डॉक्टरों की टीम और सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि अब उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है।

 

एएमओ टूडीके डॉक्टर सिमरपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हमारे ब्लॉक में कुल 100 स्कूल और 163 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। मोगा के सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप सिंहला और जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक सिंगला के दिशा-निर्देशों के अनुसार, महीने में दो बार बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। इस दौरान बच्चों के पूरे शरीर की स्क्रीनिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि यदि किसी बच्चे में कोई बीमारी पाई जाती है, तो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उसका इलाज मुफ्त किया जाता है। इस योजना में 30 गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज शामिल है। गांव झंडेवाला के एक आंगनवाड़ी केंद्र के 5 वर्षीय अगमप्रीत सिंह के दिल में छेद था। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार से सलाह करके, सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप सिंहला और जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक सिंगला की मदद से उसकी फाइल तैयार की गई और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उसका ऑपरेशन करवाया गया। ऑपरेशन सफल रहा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आया। परिवार को इस इलाज के लिए कोई भी खर्च नहीं करना पड़ा। आज हमारी टीम बच्चे की सेहत की जांच करने पहुंची, और वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। उन्होंने बताया आम तौर पर इस बीमारी में इलाज के लिए 4/5 लाख रुपए खर्चा हो जाता हे जो कि एक आम परिवार के लिए बहत ज्यादा हे सरकार के इस योजना के तहत बच्चा भी ठीक हो गया और परिवार का पैसा भी नहीं लगा कोई ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *